17 मार्च 2020 का राशिफल


आज का हिन्दू पंचांग

दिनांक – 17 मार्च 2020

दिन – मंगलवार

विक्रम संवत – 2076

शक संवत – 1941

अयन – उत्तरायण

ऋतु – वसंत

मास – चैत्र

पक्ष – कृष्ण

तिथि – रात्रि 03:23 तक नवमी

नक्षत्र – दोपहर 11:46 तक मूल

योग – दोपहर 12:24 तक व्यतिपात

राहुकाल – शाम 03:34 से 05:04

सूर्योदय – 06:46

सूर्यास्त – 18:47

दिशाशूल – उत्तर दिशा में

 विशेष – नवमी को लौकी सेवन त्याज्य है।

आज का राशिफल


मेष राशि


 पॉजिटिव – यह समय उमंग, सच्ची आध्यात्मिकता, बौद्धिक और नैतिक विकास का है। पिछले महीने आपके जीवन में कई उतार चढ़ाव आये थे और इस समय आपको अपने स्थायी मूल्यों के बारे में जानकारी मिलेगी। याद रखें आदर्शवाद चेतना और विवेक का परिणाम है जो आध्यात्मिकता और विश्वास से मिलता है।

नेगेटिव – सहजता और जोखिम लेने की इच्छा आपको आश्चर्यचकित कर सकती है। यह बहुत ही चंचल अवधि है, जब आप रचनात्मक और भावनात्मक रूप से प्रेरित होंगे। अब आप जीवन में जोखिम लेने के इच्छुक हैं। इस समय जोखिम लेने से बचें क्योंकि यह किसी खतरे या दुर्घटना का कारण बन सकता है।

लव – आपके या आपके पार्टनर को इस समय प्रभावित करेंगे। आपके और आपके साथी को अभी ऐसा भी महसूस हो सकता है कि आपके प्यार को आज़माया जा रहा है।

व्यवसाय – आपका व्यावसायिक जीवन आज आपको सातवें स्वर्ग में ले जायेगा। आपकी क्षमताएं और गुण पूरे आकर्षण में हैं और आप लम्बे समय से अटके कार्यों को आज पूरा करने में सफल होंगे।

स्वास्थ्य – आपका आरोग्य अच्छा रहेगा और आप अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सतर्क रहेंगे।

भाग्यशाली रंग: हरा

भाग्यशाली अंक: पांच

वृष राशि


पॉजिटिव – अपनी यात्रा को स्थगित न करें बल्कि इसका मज़ा लें । यह समय लम्बी दूरी के कनेक्शन का सही उपयोग करने का है। आप अपने आदर्शों और विचारों को दूसरे लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। अभी लंबी दूरी और विदेशी कनेक्शन, विनिमय और व्यापार सब आपके पक्ष में हैं।

नेगेटिव – इस समय आप अपने पेशे, अपने सहकर्मियों के साथ रिश्तें में बदलाव ला सकते हैं। मानसिक तनाव और आर्थिक कठिनाइयों का सामना हो सकता है जो पेंडिंग भुगतान, वेतन, नौकरों और कर्मचारी लाभ और शायद ऋण से सम्बन्धित होंगे। कुछ मानसिक या आर्थिक कठिनाई आपको तनाव दे सकती हैं।

लव – इस समय आप स्वयं, प्यार और सेक्स के बारे में अधिक जानना चाहते हैं। अपनी ताकत और रोमांटिक प्रतिभा के बारे में बताएं। यह अंत में आपके लिए सकारात्मक साबित होगा।

व्यवसाय – आज आप अपनी दिनचर्या और जीवन में परिवर्तन करना चाहेंगे। आपकी ड्रीम बहुत बड़े हैं जिन्हे पूरा करने के लिए आपको दिन रात मेहनत करनी होगी। आर्थिक लाभ के लिए धन व्यय या निवेश करते समय सावधानी बरतें।

स्वास्थ्य – अपने स्वास्थ्य और आहार में परिवर्तन आप पर गहरा प्रभाव डालेगा।

भाग्यशाली रंग: फिरोज़ी

भाग्यशाली अंक: एक

मिथुन राशि


पॉजिटिव – यह आपके लिए बदलाव की अवधि है लेकिन यह छोटे, महत्त्वहीन परिवर्तनों की तरह नहीं है; जिस तरह से आप अपने सहयोगियों और सहकर्मियों से व्यवहार करते हैं वो भी इस समय बदल सकता है। कुशल बनें और यह एक संगठित जीवनशैली के माध्यम से साफ़ दिखाई देगा।

नेगेटिव – दूसरों को सही समय पर भुगतान करें तभी आप अपनी सेवाओं के लिए समय पर भुगतान पाने की उम्मीद कर सकते हैं। सीखें कि, छोटे छोटे अनुग्रह से उत्तमता की ओर जाया जा सकता है। अपने काम और व्यवहार में कुशल बनें।

लव – इस समय पारिवारिक, दोस्ती और रोमांटिक रिश्ते विकसित होंगे। जीवन की हर परिस्थिति में “मुझे” के बजाय “हमें” के संदर्भ में अपने सोचना बुद्धिमानी होगा।

व्यवसाय – उन लोगों के लिए यह समय व्यस्त हो सकता है जो ग्राहकों के साथ परामर्श या काम करते हैं। आज का आपका दिन आश्चर्य से भरा रहेगा। जीवन में आर्थिक और समाजिक सुरक्षा आपको परेशान कर सकती है।

स्वास्थ्य – किसी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। बिगड़ती जीवनशैली को सुधारने के लिए आप अपने जीवन में बदलाव लाएंगे।

भाग्यशाली रंग: नीला

भाग्यशाली अंक: नौ

कर्क राशि


पॉजिटिव – वित्तीय मामलों में आपके कौशल का प्रदर्शन करने का समय फिर से आ गया है। अगर आप को थोड़ा अतिरिक्त पैसा चाहिए तो मित्र से उधार ले सकते हैं। आपको दुःख और सुख दोनों का मिश्रित अनुभव हो सकता है। उन लोगों से सम्पर्क करें जिनसे लम्बे समय से आपकी बात नहीं हुई है।

नेगेटिव – अब आपका फोकस अपने लोगों और रिश्तों की तरफ होगा। आपको अभी अहसास होगा कि सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अपने कौशल को विकसित करने की ज़रूरत है। अपने कल्याण के लिए संभावित खतरों की पहचान करने के लिए आपको तेज और सतर्क होने की आवश्यकता होगी।

लव – प्रेमी के साथ सामाजिक “गेम” का आनंद लें, यह आपके लिए काफी मोहक हो सकता है। आप अभी अपनी यौन ज़रूरतों को अनदेखा कर रहे हैं किन्तु अपने पार्टनर पर ध्यान केंद्रित करें।

व्यवसाय – हाल ही में हुई हानि या भाग्य में बदलाव आपकी चिंता या अवसाद का कारण बन सकता हैं। अपने विचारों के साथ अकेले रहने के लिए समय निकालें। योग-ध्यान, चिकित्सा या आध्यात्मिक उपाय इस समय आपका काम बनवा सकते है।

स्वास्थ्य – धन कमाना और इसका सही प्रयोग करना आपको अच्छे से आता है किन्तु इस भागदौड़ में स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बेहद महत्वपूर्ण है।

भाग्यशाली रंग: आसमानी

भाग्यशाली अंक: दो

सिंह राशि


पॉजिटिव – अब इस समय जीवन के अन्य रहस्यों को जानने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आप यह जानते हैं कि आपको बेहतर काम कैसे कर सकते हैं ताकि आपको मान्यता प्राप्त हो। लोगों का सहयोग और विचार शेयर करना आपके लिए लाभदायक है।

नेगेटिव – इस समय एक बार फिर आपको अपना पूरा ध्यान पैसे के मामलों पर केंद्रित करना होगा। लम्बे समय से पेंडिंग कार्यों को समाप्त करने का समय भी आ चुका है। किसी बड़ी ख़ुशी या दुःख से भी सामना होगा। मन की गंदगी या बुरी आदतों को दूर करना अभी आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

लव – आपमें केयरिंग और शेयरिंग, प्रियजनों के साथ घनिष्ठ संबंध और एकता और संतुष्टि की भी भावना आएगी। “मुझे” के बजाय “हम” पर जोर दें। आपका ध्यान रोमांस, दोस्ती पर अधिक होगा।

व्यवसाय – नए दोस्त या दुश्मन आज आपकी आसपास हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं या आपको हानि पंहुचा सकते हैं। कार्यस्थल पर वेतन में बढ़ोतरी या पदोन्नति के साथ अभी आपको पुरस्कृत किया जा रहा है।

स्वास्थ्य – कुछ स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं परेशान कर सकती है।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर

भाग्यशाली अंक: सात

कन्या राशि

 

पॉजिटिव – आप जीवन के रहस्यों का पता लगाने के लिए सामान्य से अधिक इच्छुक हैं। यह एक विशेष रूप से आत्मनिर्भरता का समय है जिसके दौरान आपको अपनी व्यक्तिगत ताकत और प्रतिभा को सही ढंग से उजागर करने का मौका मिलेगा। आपको अपने जुनून को जीवित रखने की ज़रूरत है।

नेगेटिव – घर के उन मामलों पर ध्यान दें जिन्हे टाला नहीं जा सकता। उन आध्यात्मिक मार्गों से जुड़ने के लिए समय निकालें जो आपको सक्षम बनाते है। प्रकृति में बिताया समय उस आंतरिक शांति को फिर से स्थापित करने में उपयोगी होगा, जिसके आप इच्छुक हैं।

लव – प्यार और सेक्स के रहस्यों की खोज करने की आपकी इच्छा भी बढ़ रही है और इस समय आप सामान्य से अधिक प्रभावशाली महसूस करेंगे।

व्यवसाय – जल्दबाज़ी न करें और अपने कामों में होने वाले लाभ-हानि पर विचार कर के आगे बढ़ें। कार्य में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आपके नम्र और कुशल व्यवहार से आपको लाभ होगा।

स्वास्थ्य – यदि आप नशीली चीज़ का सेवन करते हैं तो उसे छोड़ दें। क्योंकि आगे चलकर आपको इसका बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी

भाग्यशाली अंक: चार

तुला राशि


पॉजिटिव – अपनी बेहतरी के लिए किये बदलावों से आप अपने आसपास के लोगों को हैरान कर देंगे। इस समय लोगों से साथ बढ़ती आपकी घनिष्टता आपको चकित करेगी लेकिन इससे आपके सम्बन्ध और भी मजबूत हो सकते हैं। 

नेगेटिव – याद रखें, भगवान सबको उतना देता है जितना वो हैंडल कर सके, अगर आपको अधिक चाहिए तो कठिन कामों के लिए तैयार रहें। अतीत के बारे में सोच कर अपना समय व्यर्थ न करें क्योंकि अतीत की कमियां आपको निराश कर सकती हैं। दृष्टिकोण में परिवर्तन से आप फ्रेश और नया महसूस करेंगे।

लव – इस समय अपने दिल और विचारों का आदान प्रदान करें। यौन खोजबीन और स्वतंत्रता महत्वपूर्ण है, साथ ही साथ यौन ईमानदारी की आवश्यकता भी है।

व्यवसाय – अगर अभी आप किसी नए करियर या व्यापार के बारे में सोच रहे हैं तो पहले किसी कंसल्टेंट्स या करीबी से राय लें। वित्त, बैंक और धन संबंधी मामलों में लाभ की संभावना है।

स्वास्थ्य – आपके गले, बाहों में किसी तरह की शिकायत हो सकती है।

भाग्यशाली रंग: स्काई ब्लू

भाग्यशाली अंक: एक

वृश्चिक राशि


पॉजिटिव – कोई यात्रा और नए लोगों के मिलने की उम्मीद इस समय कर सकते है। आध्यात्मिक, बौद्धिक और नैतिक रूप से विकास के लिए यह समय परिपक्व है। पिछले समय आपके जीवन में कई उतार चढ़ाव आये किन्तु यह समय उससे बिलकुल विपरीत है।

नेगेटिव – लोगों की प्रतिक्रियाएं आपको विचलित करेंगी। दुनिया की या उन समस्याओं को हल करने के लिए अभी समय सही नहीं है जिनका कोई अस्तित्व ही नहीं है। कम बोलना और लो प्रोफाइल रखना अभी अच्छा विचार हो सकता है।

लव – घर और रिश्ते से सम्बन्धित चिंताओं की उदासी के कारण कुछ समय विचार करने के लिए निकालेंगे। अपने विचारों और सपनों को शब्दों, तस्वीरों या गाने में व्यक्त करें।

व्यवसाय – एक विजेता की तरह सोचें अपने कौशल को पॉलिश करें। आज काम में साझेदारी या नयी डील होने की संभावना है। अपनी पुरानी गलतियों से शिक्षा लें और नयी चीज़ों को ट्राई करें।

स्वास्थ्य – आपकी कमर में किसी तरह की शिकायत हो सकती है। लिहाज़ा इस संबंध में आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है।

भाग्यशाली रंग: पेल येलो

भाग्यशाली अंक: दो

धनु राशि


पॉजिटिव – इस समय आप यात्रा करेंगे जिससे आपको कोई खास अवसर मिल सकता है। इस अवधि में आप थकावट और निराशा का सामना करेंगे। अपने जीवन में चीज़ों को विकसित करने और बेहतर बनाने के लिए तैयार रहें। आपके कामों, कर्मों, पुरस्कार, प्रतिष्ठा और ​​शक्ति के लिए आपको पहचान मिलेगी।

नेगेटिव – छोटी छोटी प्रशंसाओं से बाहर निकले और जो आप चाहते हैं व जिसके आप लायक हैं, वो काम करने से पीछे न हटें। आपके रिश्तों में होने वाली जटिलताओं को दूर करने के लिए एक बहुत ही अच्छा समय है। इस समय आपको प्रतिद्वंद्विता या अन्य लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है।

लव – अपनी यौन इच्छाओं में आप कामुक और संसारिक हैं। आपकी कामेच्छा मजबूत, लेकिन नियंत्रित है। आप संबंधों और अपने जीवन के अन्य पहलुओं में सकारात्मक आकर्षण महसूस करेंगे।

व्यवसाय – आप योग्य हैं और इस बात पर आपके आसपास के लोग भी सहमत हैं। यह रवैया आपको मिलनसार होने में मदद करेगा और नेटवर्किंग आपके पेशेवर या व्यक्तिगत जीवन को आगे बढ़ाने का एक शानदार तरीका है।

स्वास्थ्य – पेट संबंधित छोटी समस्या के संबंध में किसी तरह की लापरवाही बरती तो इसके गंभीर परिणाम आपको भुगतने पड़ सकते हैं।

भाग्यशाली रंग: पेल गोल्ड 

भाग्यशाली अंक: छह

मकर राशि


पॉजिटिव – आपकी दृष्टि अभी व्यावहारिक है; आप जानते हैं कि किस प्रकार के परिणाम वास्तविक हैं और आप अपने प्रयासों से अच्छे परिणाम पाने की उम्मीद करते हैं। आप चाहे या नहीं किन्तु आपको मिलने वाली पहचान के साथ आप पर ज़िम्मेदारी भी आने वाली है।

नेगेटिव – अभी अनावश्यक जोखिम न लें और अपने साथी के लिए भी समय निकालें। दूसरे लोगों की समस्याओं को समाधान करने का प्रयास करने की जगह अपने जीवन को बेहतर बनाने के बारे में सोचें। कभी कभी थोड़ा स्वार्थी होने से भविष्य में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं।

लव – आपने पुरस्कारों के लिए कड़ी मेहनत की है, इसलिए इनका आनंद लें। जो भी आपको दिल से सही लगता है, उसे करें। प्रतिबद्ध रिश्ते आपको अधिक स्थिरता प्रदान करेंगे।

व्यवसाय – व्यावसायिक परेशानी के कारण आज काम में कुछ अस्पष्टता हो सकती है। अपने चाहने वालों की सलाहों की सुनवाई करें और भावनाओं को भी व्यक्त करें।

स्वास्थ्य – किसी भी रोग को आज के दिन हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग: रॉयल

भाग्यशाली अंक: नौ

कुंभ राशि


पॉजिटिव – पहचान, पुरस्कार, शक्ति और प्रतिष्ठा, यहां तक ​​कि आपकी संपत्ति,जायदाद और अन्य सामान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह समय वास्तव में उदार है, और आप पूरी तरह से इसके लायक हैं। आपकी नज़रें व्यावहारिक है, और आप अपने प्रयासों के अच्छे परिणाम देखना चाहते हैं।

नेगेटिव – अगर आपके विचार किसी समस्या को हल कर सकते हैं तो उन्हें शेयर करें किन्तु अधिक विवरण की जगह संक्षेप में इसे सुलझाएं। अपने अच्छे के लिए दूसरों की मदद करना न भूलें, भले ही वो आपके विचारों से सहमत न हों। अभी आपको अपनी जरूरतों और इच्छाओं को कम करने के बारे में सोचना चाहिए।

लव – आप में से कुछ व्यवसाय में भागीदारी के साथ साथ रोमांटिक सांझेदारी के लिए भी काम करेंगे। करियर के मामले आपको चिंतित कर सकते हैं किन्तु अपने तनाव को ऑफिस तक ही सीमित रखें ताकि अपनी लव लाइफ का भरपूर मज़ा ले सकें।

व्यवसाय – आपके पास जो कुछ है उसके साथ संतुष्ट रहें। यह खुशहाल जीवन जीने के लिए पर्याप्त है। अपनी व्यस्तता को सांझा करना बुरा नहीं है, कुल मिला कर यह समय गंभीर रहने का है न की लापरवाह।

स्वास्थ्य – आरोग्य अच्छा रहेगा लेकिन स्वास्थ्य ख़राब होने पर डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। हो सके तो समय-समय पर अपनी बॉडी चेक अप भी कराते रहें।

भाग्यशाली रंग: पर्पल

भाग्यशाली अंक: सात

मीन राशि


पॉजिटिव – अधिक लोगों से सम्पर्क की संभावना है। आप चाहे या नहीं किन्तु अभी आपको बहुत पहचान मिलने वाली है किंतु इसके साथ जिम्मेदारी भी आएगी। जो आपको ठीक लगे वो करें और इस बात को ध्यान में रहें कि इस समय आप सबसे अधिक चर्चा में रहेंगे।

नेगेटिव – इस समय आप अपनी अनूठी सीमाओं और ब्रेकिंग पॉइंट्स को लेकर जागरूक होंगे। प्रतिद्वंद्विता की भावना आपको चिंतित कर सकती हैं इसलिए अपनी नजरें नज़दीकी लोगों पर रखें। बजट, व्यय या अन्य मौद्रिक मामलों के बारे में किसी बड़ी बैठक से बचें।

लव – आपके गुण आपके और आपके प्रेमी के बीच की केमिस्ट्री को और भी बेहतर बनाएंगे। आप अपने दोस्तों के साथ घनिष्ठ महसूस करते हैं । अपने दोस्तों और परिवार के समर्थन के साथ आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

व्यवसाय – आज कोई साझेदारी या सौदा होने की संभावना है। आपका व्यवहार आपको व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों मामलों में बढ़ने मदद कर सकता है।

स्वास्थ्य – स्वस्थ होने के लिए समय निकालें ताकि आने वाले दिनों में आप एक नई शुरुआत के लिए तैयार रहें।

भाग्यशाली रंग: नारंगी

भाग्यशाली अंक: चार

पण्डित लोकेंद्र गोस्वामी, ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु एक्सपर्ट।

(यह राशिफल हिस्ट्रीपण्डित डॉटकॉम के लिए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु एक्सपर्ट पण्डित लोकेन्द्र गोस्वामी ने भेजा है।)

जय श्री राधे

E-mail Id -astrologerlkgoswami@gmail.com

Web:- www.astrogoswami.com

error: Content is protected !!