श्रीकृष्ण के जीवन की घटनाओं का कालक्रम

श्रीकृष्ण के जीवन की प्रमुख घटनाओं का कालक्रम :


1. जन्म और गोकुल आगमन।
(संवत 3128 विक्रमी पूर्व, भाद्रपद कृष्ण 8, वृष लग्न, रोहिणी नक्षत्र, हर्षण योग, अर्धरात्रि।)


2. गोकुल से नंदगाँव (वृंदावन) जाना
(आयु 4 वर्ष, संवत 3124 विक्रमी पूर्व)


3. कालिय नाग को नाथना
(आयु 8 वर्ष, संवत 3120 विक्रमी पूर्व)


4. गोवर्धन पर्वत धारण करना
(आयु 10 वर्ष, संवत 3118 विक्रमी पूर्व)


5. रासलीला करना
(आयु 11 वर्ष, संवत 3117 विक्रमी पूर्व)


6. नंदगाँव (वृंदावन) से मथुरा गमन/कंस वध करना
(आयु 12 वर्ष, संवत 3116 विक्रमी पूर्व की फाल्गुन शुक्ल 14)


7. मथुरा में यज्ञोपवीत/गुरुकुल गमन
(आयु 12 वर्ष, संवत 3116 विक्रमी पूर्व)


8. जरासंध का मथुरा पर हमला
(आयु 13 वर्ष, संवत 3115 विक्रमी पूर्व)


9. मथुरा निवास और जरासंध से 17 युद्ध
(आयु 13 से 30 वर्ष, संवत 3115 से 3098 विक्रमी पूर्व तक।)


10. द्वारका प्रस्थान/रुक्मणि से विवाह
(आयु 31 वर्ष, संवत 3097 विक्रमी पूर्व)


11. द्रोपदी स्वयंवर/पांडवों से भेंट
(आयु 43 वर्ष, संवत 3085 विक्रमी पूर्व)


12. अर्जुन-सुभद्रा विवाह
(आयु 65 वर्ष, संवत 3063 विक्रमी पूर्व)


13. अभिमन्यु जन्म
(आयु 67 वर्ष, संवत 3061 विक्रमी पूर्व)


14. युधिष्ठर का राजसूय यज्ञ आयोजन
(आयु 68 वर्ष, संवत 3060 विक्रमी पूर्व)


15. महाभारत युद्ध
(आयु 83 वर्ष, संवत 3045 विक्रमी पूर्व की मार्गशीर्ष शुक्ल की 14)


16. कलियुग का प्रारंभ
(आयु 84 वर्ष, संवत 3044 विक्रमी पूर्व चैत्र शुक्ल 1)


17. श्रीकृष्ण का तिरोधान/द्वारका का पतन
(आयु 120 वर्ष, संवत 3008 विक्रमी पूर्व।)


संदर्भ :
1. महाभारत
2. गर्ग संहिता
3. सूर सागर : सूरदास
4. श्रीकृष्ण चरित (मराठी) : चिंतामणि विनायक वैध
5. कल्याण का कृष्ण अंक : लज्जाराम मेहता का लेख
6. कल्याण का कृष्ण अंक : बी एच बडेर का लेख
7. देशबन्धु वर्ष 2 अंक 1-2 : गदाधर भट्ट का लेख
8. ब्रज का सांस्कृतिक इतिहास : प्रभु दयाल मित्तल

error: Content is protected !!